10:48 AM, 13-May-2023
प्रयागराज नगर निगम– वार्ड नंबर 66 चकदोंदी से सभी आठ बूथ की मतगणना पूरी। हसीना बेगम निर्दलीय प्रत्याशी को मिले 1085, भाजपा प्रत्याशी राजन शुक्ला 941 वोट।
10:46 AM, 13-May-2023
वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी पूजा साहू 291मत पाकर विजयी।
वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय राम कैलाश 238 मत पाकर विजयी।
वार्ड नंबर 3 निर्दलीय रंजना भारतीय 372 मत पाकर निर्वाचित।
10:45 AM, 13-May-2023
नगर पंचायत कोरांव के प्रथम चक्र की गणना में निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी को 1022 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी नरसिंह केसरी को 741 और सपा प्रत्याशी पूजा चतुर्वेदी को 361 मत मिले हैं।
10:44 AM, 13-May-2023
प्रयागराज नगर निगम— भाजपा के गणेश केसरवानी छह हजार से अधिक मतों से आगे। सपा के अजय दूसरे स्थान पर।
10:42 AM, 13-May-2023
कुंडा नगर पंचायत में राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी ऊषा त्रिपाठी को 265 और सपा नेता गुलशन यादव की पत्नी सपा प्रत्याशी सीमा यादव को 161 मत मिले।
10:40 AM, 13-May-2023
प्रयागराज नगर निगम वार्ड-49 ट्रांसपोर्ट नगर में भाजपा की रिया केसरवानी ने सपा को रंजना यादव को हराया। रिया भाजपा – 1698 और सपा रंजना – 1381 वोट मिले। कुल 317 वोट से जीतीं।
10:38 AM, 13-May-2023
प्रतापगढ़ नगर पंचायत पट्टी वार्ड नंबर एक से विजेता निर्दलीय प्रत्याशी शाहीन बानो 314 मत और दूसरे स्थान पर इंद्रावती 214 मत मिले।
नगर पंचायत ढकवा में अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार 307 समाजवादी पार्टी 110 वोट मिले हैं। मतगणना जारी है।
10:36 AM, 13-May-2023
नगर निगम प्रयागराज वार्ड नंबर 64 मेंहंदौरी
कांग्रेस प्रत्याशी मीनू तिवारी 438 वोट से आगे चल रही हैं। सात राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 1076 वोट। भाजपा प्रत्याशी विनीता कुशवाहा को 638 वोट मिले।
10:36 AM, 13-May-2023
प्रयागराज नगर निगम वार्ड नंबर 49 में भाजपा प्रत्याशी 461 वोट से आगे और जीत के क़रीब, आख़िरी चरण की चल रही है गिनती।
10:33 AM, 13-May-2023
सराय अकिल नगर पंचायत
वार्ड नंबर सात गांधी नगर से आम आदमी पार्टी के प्रकाश गुप्ता 187 मत पाकर विजई हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी सपा से अभिषेक सोनी को 152 मत मिले।
10:31 AM, 13-May-2023
प्रतापगढ़ में रानीगंज के वार्ड 2 में भाजपा के ननकऊ सरोज 56 वोटो से जीते।
10:30 AM, 13-May-2023
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत रामगंज के वार्ड नंबर 2 नचरौला से सपा के सभासद प्रत्याशी कन्हैया लाल सरोज डेढ़ सौ से अधिक मतों से जीते।
10:28 AM, 13-May-2023
प्रयागराज नगर निगम वार्ड नंबर 71 राजरूपपुर से भाजपा के गुलाब सिंह आगे चल रहे हैं। छह बूथों की मतगणना पूरी होने के बाद निवर्तमान पार्षद अखिलेश सिंह लगभग 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
10:27 AM, 13-May-2023
प्रयागराज नगर निगम- भाजपा के गणेश केसरवानी 1250 वोट से आगे, सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर
10:25 AM, 13-May-2023
नगर पंचायत शंकरगढ़ में वार्ड नं 1 से भाजपा प्रत्याशी पूजा साहू 291 मत पाकर विजयी घोषित हुईं। वार्ड नंबर दो से निर्दलीय राम कैलाश 238 मत पाकर विजयी हुए। इसी तरह वार्ड नंबर तीन से निर्दलीय रंजना भारतीय 372 मत पाकर निर्वाचित हुईं।
