Spread the love




खप्टिहा कलां/बांदा। डीएम ने पैलानी के संपूर्ण समाधान दिवस में रिश्वत मांगने की शिकायत पर लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। खाद की समस्या को लेकर आईं शिकायतों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

बरेठी कला के शीतल अवस्थी ने लेखपाल द्वारा हदबंदी दायर करने के नाम पर ढाई हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम शशिभूषण मिश्र को तत्काल लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। खाद न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार से कहा कि जल्द खाद की समस्या खत्म न हुई तो जिले से बाहर करवा दूंगी। खप्टिहा कलां के रामस्वरूप सोनी ने कहा कि अलोना ज्ञान सिंह व उदयपाल सिंह ने धोखाधड़ी कर जमीन को दो लोगों को बेंच दिया है।

डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थाना प्रभारियों को महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

जसपुरा। किसानों ने तहसील दिवस में प्रदर्शन कर नीलगायों से फसलों को बचाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी को बताया कि रामपुर के दबंग प्रवृत्ति के लोग इन पशुओं को उनके खेतों पर हाक जाते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। डीएम ने खंडविकास अधिकारी सहित पुलिस व वनाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वेदप्रकाश, देवेंद्र कुमार, दरोगा पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार, भूरे लाल सिंह, राकेश सिंह, रामदेव सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *