Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Mon, 06 Nov 2023 12:46 AM IST



उरई। पाइप लाइन लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लाइन का पानी सड़क पर आने से सड़क भी कई जगह से ध्वस्त हो चुकी है। कई दिनों से पानी लीकेज को सही कराने का आश्वासन जिम्मेदारों की ओर से मिल रहा है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हो पाया है।

शहर के राजेंद्रनगर बैंक कॉलोनी के पास कई दिनों से कई स्थानों पर पाइपलाइन पर भारी वाहन गुजरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे जगह-जगह पानी सड़क पर बह रहा है। रोजाना हजारों लीटर पानी नाली में बह जाता है। वहीं कुछ जगह पर पानी लाइन में वापस जाने से घरो में गंदा पानी पहुंचता है। रविवार को भी कई जगह पर ट्रैक्टर गुजरने से सड़क के साथ पाइप लाइन टूट गई। जिस पर मोहल्ले वालों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि आए दिन भारी वाहन आने से मोहल्ले में सड़क टूट जाती है। जिम्मेदार सही करने में अनदेखी करते हैं। जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी नाली में बह जाता है। सड़क पर पानी बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। बड़ी मुश्किल से सड़क बन पाई है। उसके बाद अब लीकेज से बर्बाद हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *