Spread the love




बांदा। डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में डिप्थीरिया से पीड़ित मासूम और डेंगू के चार नए मरीजों समेत बुखार के मरीजों को भर्ती कराया गया। मरीजों के बढ़ने से ट्रामा सेंटर के सभी बेड फुल रहे। बाद में डिप्थीरिया मरीज को डिप्थीरिया वार्ड और डेंगू मरीजों को मंडलीय चिकित्सालय के वार्ड में शिफ्ट किया गया।

रविवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बुखार और डेंगू के मरीज आए। इनमें डिप्थीरिया से पीड़ित बबेरू के बेर्राव गांव के अभिलाष (9) पुत्र धर्मेंद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसे तीन दिन से खांसी की शिकायत थी। पहले सीएचसी में दिखाया फिर जिला अस्पताल लेकर आए हैं। इसी तरह डेंगू के ग्रसित छेहरांव गांव निवासी विद्याशरन (30), कमासिन के कुमेढ़ासानी गांव निवासी आदित्य (30), आवास विकास कालोनी निवासी राजवीर (13) व कटरा मोहल्ला निवासी विमला (47) को भर्ती कराया गया। इसके अलावा बुखार से ग्रसित छोटी बाजार निवासी अवंतिका (15) व बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी सीमा (28) को भर्ती कराया गया है।

ट्रामा सेंटर में इन मरीजों के आने से वार्ड के सभी 22 बेड फुल रहे। बाद में इन मरीजों को संबंधित वार्डो में शिफ्ट किया गया। उधर, डेंगू बुखार से अब तक की संख्या 315 पहुंच गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *