Spread the love




मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुई थी मारपीट और तोड़फोड़ की घटना

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल के बाद कार्रवाई का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कॉलेज प्रशासन ने चार एमबीबीएस इंटर्न छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। हॉल में हुई घटना का इन्हें प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है।

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम को जमकर बवाल हुआ था। शाम को करीब साढ़े चार बजे प्राचार्य से मिलने के बाद पैरामेडिकल कॉलेज जा रहे बीएससी नर्सिंग के छात्रों को एमबीबीएस इंटर्न ने जमकर पीटा था। छात्रा के भी बाल नोंच लिए थे। इससे आक्रोशित नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, पैरामेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र को 15 दिन के लिए हॉस्टल और कक्षाओं से निष्कासित कर दिया था। इसके अलावा चार छात्र और दो छात्राओं के खिलाफ यही कार्रवाई एक सप्ताह तक के लिए की गई। अगले ही दिन रविवार को प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने चार एमबीबीएस इंटर्न छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राचार्य ने बताया कि एमबीबीएस इंटर्न राजेश मीणा, पुष्पेंद्र कुमार, गौरव वर्मा, रमाकांत को हॉल में हुई घटना में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए अग्रिम आदेशों तक छात्रावास से निष्कासित कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *