Spread the love



अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. आज अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि WTI क्रूड की कीमत में 0.76 फीसदी की बढ़त के बाद 81.12 डॉलर प्रति बैरल का रेट देखने को मिल रहा है। इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट का ऐलान कर दिया है. हालांकि, आज यानी रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने 6 नवंबर 2023 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव मई 2022 में हुआ था। तब से कीमत स्थिर है.

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

अन्य शहरों में कीमतें

नोएडा में सोमवार को पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है.

यहां एसएमएस के जरिए जानें ताजा रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का दैनिक रेट आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं (how to check diesel diesel Price daily)। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP स्पेस पेट्रोल पंप कोड टाइप करके 9224992249 पर और BPCL ग्राहक RSP नंबर 9223112222 पर भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत जान सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *