Spread the love


Jhansi News Car rammed into container on Chirgaon-Gursarai road one dead

कार हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


जिले के चिरगांव-गुरसराय मार्ग पर एक कार सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही कार कबाड़ में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जेसीबी की मदद से कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल पाई। चारों को आनन-फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने टहरौली के कल्याणपुरा निवासी अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, घायल नमन, महादेवी और विनोद पाल का इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *