संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:01 AM IST
नरैनी। उधार में दिए गए रुपये वापस मांगने पर एक व्यक्ति ने दूसरे के पेट में चाकू से हमला कर दिया। परिजन उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी ले गए, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी मो. हाफिज (50) अपना रुपये मांगने के लिए सोमवार की देर शाम आरोपी व्यक्ति के घर गया था। उसने उसे घर के अंदर बुलाया और फिर कहासुनी के साथ विवाद बढ़ गया। आरोपी ने हाफिज के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
