05:11 PM, 13-May-2023
किन्नरों ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर शुरू किया हंगामा
पीडीडीयू नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर और भाजपा प्रत्याशी मालती सोनकर में कांटे की टक्कर। आखिरी दो राउंड बाकी। किन्नरों ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर शुरू किया हंगामा। अंदर से सभी को बाहर निकालने का लगाया आरोप।
05:10 PM, 13-May-2023
नगर पालिका सोनभद्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत
नगर पालिका सोनभद्र से भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद 7587 मतों के अंतर से चुनाव जीतीं। रूबी प्रसाद को 15639 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की उषा सोनकर को 8052 वोट प्राप्त हुए
05:06 PM, 13-May-2023
मिर्जापुर के नगर पालिका अध्यक्ष बने श्याम सुंदर
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में अंततः भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर केशरी ने निर्दल मनोज श्रीवास्तव को 4097 मतों से पराजित किया। श्याम सुंदर केशरी को कुल 34499 मत मिले जबकि मनोज श्रीवास्तव को 30402 मत ही प्राप्त हो सके। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 27204 मत मिले। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका जैन पांच हजार का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकीं।
05:02 PM, 13-May-2023
वाराणसी में भाजपा बम-बम
वाराणसी में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। 12 चक्र की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 136753 मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 74002 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 47216 वोट मिले हैं। भाजपा पिछले चुनाव का रिकार्ड तोड़ने जा रही है। बड़ी संख्या में पार्षद जीत रहे हैं। मेयर में भी पिछली बार से बड़ी जीत की उम्मीद दिख रही है।
04:49 PM, 13-May-2023
जीयनपुर नगर पंचायत पर निर्दलीय का कब्जा
आजमगढ़ के जीयनपुर नगर पंचायत में सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 1458 मत, निर्दल नर्मदा को 1366 मत, बसपा के सैय्यद मोहम्मद मेंहदी को 1030 मत और भाजपा की मंजू राय को 685 मत प्राप्त हुए। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 92 मतों से विजयी घोषित किया गया।
04:42 PM, 13-May-2023
वाराणसी में भाजपा जीत की ओर
वाराणसी में मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अशोक तिवारी 11 चक्र की गणना के बाद काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें 125889 मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 67581 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 42693 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 60 हजार से ज्य़ादा वोटों से आग चल रहे हैं।
04:37 PM, 13-May-2023
चंदौली: सैयदराजा में फिर खिला कमल, भाजपा की रीता देवी जीतीं
चंदौली के सैयदराजा में फिर से कमल खिला है। सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रीता देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी इशरत खातून को 832 वोटों से हराया है।
04:27 PM, 13-May-2023
चितबड़ागांव में पहली बार खिला कमल
बलिया के चितबड़ागांव नगर पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा का कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने अपने निकतम प्रत्याशी निर्दलीय बृजकुमार को 1161 मतों से पराजित किया। बागी बनकर चुनाव लड़ने पर भाजपा ने बृज कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
04:23 PM, 13-May-2023
वाराणसी नगर निगम में भाजपा बड़ी जीत की ओर
वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी है। 10 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अशोक तिवारी को 115636, समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह को 62246, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 38412, आप के शारदा टंडन को 2756 और बसपा के सुभाष चंद मांझी को 12039 मत मिले।
04:09 PM, 13-May-2023
वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी
वाराणसी में मेयर पद पर नौ चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त जारी है।
- अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)- 104862
- ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-56221
- अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-34059
- शारदा टंडन (आप)- 2495
- सुभाष चंद माझी (बसपा)-10927
03:58 PM, 13-May-2023
महराजगंज में फहरा बीजेपी का परचम
आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत महराजगंज में भाजपा ने श्वेता जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने निर्णय को सही ठहराते हुए भाजपा के झंडे को बुलंद किया। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्वेता जायसवाल को 2811 मत, सपा की नूरजहां को 1659 मत और निर्दल प्रत्याशी मीना को 1493 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्वेता जायसवाल ने 1152 मतों से जीत हासिल की।
03:42 PM, 13-May-2023
वाराणसी में महापौर प्रत्याशियों को आठ चक्र में मिले मत
वाराणसी में मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अशोक तिवारी आठ चक्र की गणना के बाद काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें 94154 मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 50270 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 29737 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी करीब 40 हजार वोटों से आग चल रहे हैं।
03:08 PM, 13-May-2023
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल ने छानबे विधान सभा सीट पर जीत दर्ज की । सपा की कीर्ति कोल को 9589 मतों से किया पराजित।
03:03 PM, 13-May-2023
वाराणसी में रामनगर के तीन वार्ड में क्रमशः वार्ड 12 गोलाघाट रामनगर से भाजपा उम्मीदवार मोनिका यादव लगभग 1063 वोट से जीत गई हैं।वार्ड 65 पुराना रामनगर से सपा उम्मीदवार रामकुमार यादव लगभग चार सौ वोट से जीतने की सूचना है।
02:49 PM, 13-May-2023
मऊ जिले में नगर पालिका 1 और नगर पंचायत टोटल 10 वोट डिटेल
मऊ नगर पालिका बसपा आगे
——–
नगर पंचायत टोटल 10
1 कुर्थीजाफरपुर – निर्दल आगे
2 घोसी – भाजपा आगे
3 अमिला – बसपा
4 मोहम्दाबाद गोहना – बसपा
5 वलीदपुर – सपा आगे
6 दोहरिघाट – बसपा आगे
7 मधुबन निर्दल आगे
8 अदरी निर्दल आगे
9 चिरैयाकोट बसपा आगे
10 कोपागंज निर्दल आगे
