Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST



बांदा। दीपावली पर घर में पुताई कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। त्योहार से पहले हुई इस घटना से घर में मातम छा गया। महिला प्राइमरी पाठशालाओं में रसोइयां का काम करती थी।

मटौंध थाना क्षेत्र से ही सटे कबरई थाना क्षेत्र के खटका गांव की रहने वाली मंजू सिंह (47) पत्नी स्व. ब्रजराज सिंह मंगलवार की दोपहर घर पर पुताई कर रही थी। तभी पास ही रखे फर्राटा पंखे से उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह गिर गई और बुरी तरह से झुलस गई।

मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के जीजा राजा बाबू सिंह ने बताया कि मंजू के पति की करीब 10 वर्ष पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके दो पुत्र पंकज और पवन हैं जो दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *