उरई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर इंदिरा स्टेडियम में छह दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सहारा क्रिकेट क्लब और ओसीसी क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। ओसीसी क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से मैच जीत लिया।
एथलेटिक संघ के सचिव राजन भाटिया ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेल प्रारंभ कराया। ओसीसी के कप्तान मोहमद सैफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सहारा क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में सभी विकेट खोकर 86 रनों का लक्ष्य दिया। सहारा की तरफ से अभिनय पटेल 17 रन, बिट्टू ने 14 रन, राज शास्त्री ने 26 रन तथा वेंकट रमण ने 15 रनों का स्कोर बनाया।
ओसीसी ने गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सैफ ने चार विकेट, अनुपम द्विवेदी, मोहसिन खान एंव वितिन तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओसीसी क्रिकेट एकेडमी के खिलाडिय़ों ने 14 ओवर में छह विकेट खो कर लक्ष्य के प्राप्त कर लिया। जिसमे मोहम्मद सैफ ने 30 रन, काजी मुस्तफा ने 13 स्वेत कुमार ने 11 रनों का को बनाया। सहारा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुज कुशवाहा ने तीन विकेट, आकाश राजपूत ने दो विकेट व राज शास्त्री ने एक विकेट लिए। प्रतियोगिता में अंपायरिंग निखिल राठौर, अनमोल तिवारी और स्कोरिंग आशीष द्विवेदी ने की। इस दौरान महेंद्र नाथ पटेल, मुकेश भारतीय, राकेश सिंह, जीशान मंसूरी, सर्वपि्रय दुबे, सुरिंदर कौर, पल्लवी यादव ,पूजा वर्मा आदि मौजूद रहे।
