Spread the love




प्रदर्शनी और सम्मेलन हो सकेंगे, दो हजार लोगों की क्षमता वाला होगा केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पॉलिटेक्निक मैदान में दो हजार लोगों की क्षमता वाला झांसी का पहला कन्वेंशन सेंटर बनेगा। यहां पर प्रदर्शनी और सम्मेलन हो सकेंगे। 30 करोड़ से झांसी विकास प्राधिकरण सेंटर का निर्माण कराएगा। मैदान की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।

ग्वालियर रोड पर पुरुष पॉलिटेक्निक के पीछे 22 एकड़ का मैदान है। इस मैदान पर पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं होती हैं। साथ ही राजनीतिक रैलियों के लिए भी इस मैदान का इस्तेमाल किया जाता है। मगर अब यहां पर झांसी का पहला कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। सेंटर में एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा, जिसे पांच से छह भागों में बांटा जाएगा। इसके बाद यहां पर एक साथ पांच-छह कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर प्रदर्शनी, सम्मेलन तक शामिल हैं। शासन ने झांसी विकास प्राधिकरण को पॉलिटेक्निक मैदान पर सेंटर बनाने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में मैदान की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।

दीपावली के बाद तैयार होगी डिजाइन

जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो कि दीपावली के बाद बनकर तैयार हो जाएगी। यहां पर प्लाजा भी बनाया जाएगा। दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की भी सुविधा होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *