संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:16 AM IST
चित्रकूट। घरों व दुकानों की पुताई के लिए अब आधुनिक पेंट की मांग बढ़ गई है। इससे दुकानें गुलजार होने लगी हैं। जिसमें इस बार दिवाली में रबर पेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही डिस्टेंपर की भी मांग बढ़ी है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।
शहर में घरों व दुकानों में पेंट की पुताई के लिए लगभग 20 दुकानें खुली हैं। इसी तरह से जिले के राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी सहित भरतकूप कस्बे में भी पेंट की दुकानें खुली हंै। जहां पर दिवाली का पर्व नजदीक आते ही दुकानों में ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां पर रबर पेंट के साथ ही डिस्टेंपर की खरीदारी कर रहे हैं। जिसमें दुकानदारों ने पहले से ही स्टाक जमा कर लिया है ताकि आने वाले समय में परेशानी न हो।शहर के बस स्टैंड के पास स्थित पेंट के दुकान के मालिक कल्लू केशरवानी, ईंट मंडी के पास स्थित दुकानदार धर्मेंद्र केशरवानी सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार ग्राहकों में अधिक उत्साह है।
पेेंट व डिस्टेंपर की खूब बिक्री हो रही है। रबर पेंट २० लीटर 1200 रुपए से शुरू होती है। अच्छी क्वालिटी के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ जाती है। डिस्टेंपर के दाम भी अलग कंपनी के अनुसार है। एक लीटर दो सौ रुपए से लेकर तीन सौ रुपए है।
