Spread the love




कोंच। बीडीओ कोंच की कार्यप्रणाली से नाराज ब्लाक के प्रधानों ने धरना दिया। बीडीओ के स्थानांतरण की मांग करते हुए नारेबाजी की। सीडीओ के आश्वासन पर प्रधानों ने धरना समाप्त किया। सीडीओ ने प्रधानों पर लगाए गए आरोपों की जांच डीसी मनरेगा को सौंपी है।

ब्लाक परिसर में धरने पर बैठे कोंच ब्लॉक के प्रधानों ने सीडीओ को बताया कि ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022-23 और 2023-24 में साइन बोर्ड का भुगतान कई फर्मों को प्रधानों की संस्तुति के बगैर कर दिया गया है। 2023-24 जुलाई माह में पौधरोपण कार्य का कई फर्मों के वाउचर ग्राम पंचायतों के नाम फीड करा दिए गए हैं। उक्त फीडिंग में प्रधान व सचिव के कहीं भी हस्ताक्षर नहीं हैं और सीधे कार्यालय से फीड करा दिए गए हैं। बगैर प्रधान और सचिव की जानकारी एवं सत्यापन व फीडिंग कार्य किया गया है। माह जून से लेकर अक्तूबर तक का गोशाला में उपलब्ध कराए गए भूसे का भी भुगतान नहीं हुआ है। जिससे संचालन में समस्या उत्पन्न हो रही है।

इस मौके पर डीसी मनरेगा एके दीक्षित, बीडीओ प्रतिभा शाल्या के अलावा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पचौरी सामी, रवींद्र गौतम विरगुवां बुजुर्ग, पीपी पटेल लौना, अवधेश पचीपुरी, कपिलदेव पहाड़गांव, सोहराब, रवींद्र कुदरा, सुरेंद्र पिंडारी, कन्हैया असूपुरा, गोपालदास भड़ारी, कुसुमलता बोहरा, रागिनी पचीपुरा कलां, सुषमा भदारी, मीनू चमरसेना, मांडवी बिलायां, हनुमंत चमेंड़, रामजी भरसूंड़ा, सिद्धार्थ नरी, विनय गुमावली आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *