Spread the love


Couple committed suicide over land dispute, younger brother said  committed suicide by consuming poison

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह (60) पुत्र शिवनारायण सिंह और पत्नी शांति देवी (50) ने बीती रात्रि घर के कच्चे कमरे के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने लसड़ा ग्राम प्रधान संजय सिंह को फोन पर सूचित किया।

मृतक के छोटे भाई राजेंद्र व बहन कृष्णा को भी जानकारी हुई, तो मौके पर पहुंचे। घर के अंदर कूद कर देखा, तो चारपाई में मृत अवस्था में पत्नी शांति पड़ी थी और नीचे जमीन पर पति वीरेंद्र जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पैलानी थाना पुलिस, एडिशनल एसपी और सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी पहुंचे।

साथ ही, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की बहन कृष्णा देवी की शादी कानपुर में हुई थी और विधवा थी। अपने छोटे भाई राजेंद्र के साथ पिछले 30 सालों से रहती थी। मृतक वीरेंद्र के पास आठ बीघे जमीन थी और उसके नाम से 1,10,000 की प्रधानमंत्री आवास की कॉलोनी आई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *