Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 09 Nov 2023 01:14 AM IST

चित्रकूट। शहर के अंदर के अलावा बेड़ी पुलिया से लेकर पुलिस लाइन तक राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह गड्ढ़े होने से निकलना मुश्किल हो रहा है। कई जगह तो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर गिट्टियां उखड़ जाने से गड्ढे हो गए हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों को शेष 40 फीसदी बजट का इंतजार है।

इसके अलावा मेला स्थल के आसपास के इलाके मऊ, मानिकपुर, भरतकूप आदि ग्रामीणों क्षेत्रों की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। एक मात्र बाइपास साठे मार्ग में भैरों पागा मोहल्ला के पास सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। अधिवक्ता घनश्याम यादव व राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इन्हीं सड़कों से जिले के आला अधिकारी भी गाड़ियों से निकलते हैं। इसके बावजूद सड़के नहीं बनाईं जा रही है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि जिले की सड़कों के गड्डा भरने के लिए अब 31 अक्तूबर से समय बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दिया गया है। मरम्मत के लिए चार करोड़ रुपये के बजट से 60 प्रतिशत धनराशि मिल चुकी है। नवीनीकरण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *