Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Thu, 09 Nov 2023 12:32 AM IST

कोंच। खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ ने बुधवार को क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों की उपस्थिति देखने के साथ व्यवस्थाओं को भी देखा।

बीईओ ने सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम लौना स्थित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक आलोक श्रीवास्तव बगैर किसी अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए गए। बच्चों में कक्षा 1 से लेकर 5 तक पंजीकृत 71 के सापेक्ष 43 और कक्षा 6 से लेकर 8 तक पंजीकृत 29 के सापेक्ष 20 बच्चे उपस्थित मिले। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी बच्चों को एक साथ मिलाकर मात्र 3 कक्षों में बैठाकर शिक्षण कार्य कराने पर बीईओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक सुधीर निरंजन को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के ग्राम गैंदोली, बाबूपुरा, भड़ारी के परिषदीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। इन सभी विद्यालयों में स्थिति ठीक-ठाक मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *