संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:52 PM IST
चित्रकूट। गुरुवार की देर शाम को मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने दिवाली मेला शुरु होने पर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देश दिए कि पार्किंग में जनरेटर, लाइट, बैरिकेटिंग, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराएं। जहां रोड खराब है उसको सही कर पानी का छिड़काव व रोलर चलवाएं। रैन बसेरा के अतिरिक्त भी टेंट लगाएं। एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए कि ढीले, जर्जर तारों को दुरुस्त किया जाए।पुलिस उप महानिरीक्षक ने सुरक्षा के बारे में जानकारी की। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 9 जोन व 28 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें 17 पार्किंग बनाई गई है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
