Spread the love


तालबेहट। व्यावसायिक उपयोग की जमीन को कृषि भूमि बता कर राजस्व चोरी करने वालों की मुश्किल बढ़ने वाली है।शुक्रवार को उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने लगभग आधा दर्जन से अधिक स्थल पर जाकर स्टांप की कमी की जांच की।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि तालबेहट और आसपास के कुछ गांवों में कुछ लोगों ने रियल स्टेट का कारोबार शुरू कर दिया है। यह लोग बैनामा में सरकारी मालियत के अनुसार स्टांप अदा नहीं करने के लिए व्यावसायिक उपयोग की भूमि को कृषि भूमि बता कर,भूमि में खडे़ कई पेड़ों एवं कुओं को नजर अंदाज करते हुए साठगांठ करते हुए बैनामा कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाते हैं। ऐसे बैनामा की जांच की गई है। कुछ में कमी पाई गई है जिसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिला स्टांप अधिकारी को भेजी जा रही है। जिस बैनामा में स्टांप कमी पाई जाएगी क्रेता को उसकी कमी और जुर्माना दोनों अदा करना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *