फोटो
23 सितंबर पेज दो की पीडीएफ लगाएं
– हॉस्टल के बाहर छेड़छाड़ की घटना के बाद हाई मास्ट लाइटें लगनी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सितंबर में हॉस्टल के बाहर हुई एमबीबीएस छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद कैंपस के डार्क स्पॉट खत्म किए जा रहे हैं। इसके तहत यहां पर 12 हाई मास्ट लाइटें लगवाई जा रही हैं। छह लग भी गई हैं।कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल बना है। हॉस्टल के आसपास मैदान और खाली जमीन होने के चलते सन्नाटा रहता है। रात में हॉस्टल की छात्राएं कैंपस में टहलती भी हैं। बीते सितंबर में एक सप्ताह के अंदर दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे छात्राओं में दहशत भर गई। हॉस्टल के बाहर टहल रही एक छात्रा को बाइक सवार युवक छूकर भाग गया। छात्रा चाीखी और जब तक हॉस्टल से अन्य छात्राएं आईं, तब तक युवक बाइक से भाग गया। इसके तीन दिन बाद दूसरी घटना हुई। मोटरसाइकिल सवारों ने हॉस्टल के बाहर एक अन्य छात्रा पर छींटाकशी की। छात्रा जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गए। छात्रा बाइक का नंबर भी नहीं देख पाई। इन घटनाओं के बाद कॉलेज प्रशासन ने कैंपस के डार्क स्पॉट चिह्नित किए, जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे 12 डार्क स्पॉट की सूची तैयार कर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर महापौर बिहारी लाल आर्य से मिले। मेयर ने कैंपस में 12 हाई मास्ट लाइटें लगाने की मंजूरी दे दी। प्राचार्य ने बताया कि कैंपस में छह लाइटें लग गई हैं। इससे कैंपस में काफी रोशनी हो गई है। बची हुई छह लाइटें भी जल्द लग जाएंगी।
