Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 10 Nov 2023 11:59 PM IST

बांदा। ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी शंशाक दीक्षित (38) शुक्रवार को दोपहर अपने मामा के घर गल्ला मंडी तिंदवारी रोड पर छोटा बाईपास पर गया था। वहां से वापस लौटते समय उसकी स्कूटी में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल का आरोप है कि ओटी में उसका मोबाइल और जेब में पड़े 250 रुपये किसी ने ले लिए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन मोबाइल और रुपये निकालने वाले का पता नहीं चल सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *