Spread the love


जालौन। दीपावली की छुट्टी से पूर्व नगर के स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अकर्षक रंगोली की डिजायनें सजाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

शुक्रवार को धनतेरस के पर्व पर नगर के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर के सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय, पूर्णा देवी इंटर कॉलेज, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, एसबीडीएम इंटर कॉलेज, एमएलबी इंटर कॉलेज, डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल, एमएल कान्वेंट स्कूल, कन्हैयालाल बाल विद्या मंदिर, एनएसटी स्कूल आदि में छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विभिन्न रंगों से सजाई गई रंगोली को देखकर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान सबसे अच्छी रंगोली बनाने वाले छात्र, छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया। अंत में सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद दीपावली पर्व की छुट्टियों की घोषणा की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *