संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:18 AM IST
चित्रकूट। घर के अंदर कमरा बंदकर मजदूर फंदे से झूल गया। रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊंधा पहाड़ी निवासी बड़ा भाई उमेश कुमार ने बताया कि दुर्गा प्रसाद (25) चार-पांच साल से बीमार चल रहा था। शुक्रवार रात कमरा बंदकर रस्सी से फंदे पर झूल गया। मां राम दुलारी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
