बरगढ़ (चित्रकूट)। दोस्तों के साथ खेल रहा छात्र अचानक कुएं में गिर गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के तुरगवां निवासी गुलाब चंद्र वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र आर्यन (7) कक्षा एक में प्राथमिक विद्यालय तुरगवां पढ़ता था। दिवाली पर सुबह घर से दूर अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। अचानक खेलते समय कुएं में गिर गया। यह देखकर उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मां आरती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
