Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 12 Nov 2023 07:31 PM IST

उरई। डीएवी इंटर कालेज के छात्र आदित्य प्रताप सिंह का चयन उत्तर प्रदेश स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले जनपद, फिर मंडल और अब यूपी की कबड्डी टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब यह प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर यूपी का प्रतिनिधित्व करेगा। जो जिले के लिए गौरव की बात है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने छात्र आदित्य प्रताप के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय को बधाई दी। विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बधाई दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *