Spread the love


उरई। निकायों की व्यवस्था सुधराने और विकास को रफ्तार देने के लिए बजट मिल गया है। बजट मिलने के बाद अब काम शुरु होने वाले हैं। जिसमें स्वच्छता,पेयजल, निर्माण पर निकायें ज्यादा गौर कर रही हैं। विकास के एजेंडे को डीएम ने भी हरी झंडी दिखा दी है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम दिसंबर से पहले शुुरु हो जाएंगे।

15वां वित्त का बजट आने के बाद सभी पंचायतों ने अपने-अपने काम कराने के लिए कमर कस ली है। बजट के बाद भी ऊमरी, कदौरा नगर पंचायत काम में सबसे फिसड्डी रहीं। जिन्होंने कोई खास एजेंडा तैयार नहीं किया है। वहीं रामपुरा,एट, माधौगढ़ ने कई नए कार्य कराने की ठानी हैं। 15 वां वित्त की दो किश्तें मिली हैं। जिसमें निर्दिष्ट अनुदान (टाइट ग्रांट) और बुनियादी अनुदान (अनटाइड ग्रांट) शामिल है।

कदौरा पंचायत में पाइप लाइन विस्तार और वार्डो में पुलिया निर्माण में 14.62 लाख खर्च होंगे। नए आठ वाटर कूलर लगाने और तीस कूड़ेडान लगाने के लिए 35.14 लाख खर्च होंगे। वहीं अटल बिहारी बाजपेई बाल उद्यान क्रीड़ा स्थल, रामलीला मैदान में पार्क,सब्जी मंडी चौराहा पर झंडा चबूतरा का निर्माण 23.87 लाख से होगा। कोटरा में पानी की समस्या को देखते हुए पाइप लाइन और बाउंड्रीवाल के लिए 20.25 लाख खर्च किए जाएंगे। वहीं 60 स्ट्रीट लाइन खरीदने और गांधी नगर में दो दुकानों के निर्माण के लिए 12.90 लाख किए जाएंगे।

माघौगढ़ नगर पंचायत में 28 लाख डंपर, लिफ्टर, ब्लीचिंग पाउडर,वार्ड नंबर आठ में तहसील गेट के पास वाटर कूलर लगाने में खर्च किए जाएंगे। बीस लाख में वार्ड नंबर एक और आठ में सड़क, नाली का निर्माण होगा। एट पंचायत में 36.80 लाख से चार वाटर कूलर और एक जेसीबी खरीद की जाएगी। वहीं 23.70 लाख से दो जगह सड़क निर्माण और 40 स्ट्रीट लाइटें खरीद की जाएंगी। नदीगांव में साफ-सफाई के लिए बीस हाथ कूड़ा गाड़ी, बर्मी कंपोस्ट प्लांट का निर्माण कार्य, जल निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य 24 लाख तो 13 लाख से वार्ड नंबर छह में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

रामपुरा नगर पंचायत में 46.10 लाख से सबसे अधिक कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण, कीटनाशक छिड़काव के लिए हैंड ऑपरेटिड टैंक की खरीद, शौचालय के लिए आठ नैपकिन मशीन की खरीद होगी। साथ ही 30.71 लाख पार्क,लाइट पर खर्च किए जाएंगे। वहीं ऊमरी नगर पंचायत में बीस लाख से स्काई लिफ्टर,हैंडपंपों की मरम्मत कार्य किया जाएगा। साथ ही 13 लाख से पंचायत कार्यालय की बाउंड्रीवाल का कार्य होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *