संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
दो भाइयों समेत चार को डेंगू
बांदा। दो दिन की छुट्टी के बाद खुले अस्पताल में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में दो भाइयों समेत चार डेंगू के नए मरीज मिले। यहां 113 मरीजों की जांच की गई। जांच काउंटर में सन्नाटा रहा। पैथोलॉजी में मंगलवार को भाई दूज के दिन 134 मरीजों ने अपनी जांच कराई।
डेंगू के छह सैंपल लगाए गए। इनमें चार मरीजों नरैनी निवासी दो भाइयों सुधीर (19) व महेश (28), डीएम काॅलोनी सुतरखाना निवासी शीलू (40) व अछरौड़ निवासी पूजा (32) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई। यह सभी मरीज ओपीडी के थे। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी और पैथोलॉजी में अपेक्षाकृत कम मरीज पहुंचे। जांच काउंटर में सन्नाटा रहा।
–
