Spread the love


बांदा। सड़क किनारे खड़ी बाइक से बाइक भिड़ने पर विवाद हो गया। डंडे व चाकू चलने से दोनों ओर से गल्ला व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष समेत 11 लोग घायल हो गए। घायल पदाधिकारी व उसके घर के सदस्यों ने बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी ओर से घायलों का आरोप है कि शराब के नशे में टक्कर मारने के बाद मामला झुलस गया था, लेकिन उनके कार सवार साथियों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं मोहल्ला निवासी गल्ला व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र (45) की नवाब टैंक के पास दाल मिल है। उनका छोटा भाई दिनेशचंद्र (43) अपने सहयोगी बबलू यादव (35) के साथ मंगलवार को दोपहर बाइक से दाल मिल से घर जा रहा था। अलीगंज मोहल्ले में बिजली दफ्तर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी बाइक से टकरा गई। हादसे को लेकर वहां खड़े तौफीक (30), वसीम (33), अमीन (29), गयादीन (36), मनोज (40) व पवन (34) ने खड़ी बाइक में शराब के नशे में टक्कर मारने का विरोध किया।

क्षतिग्रस्त बाइक को बनवाने को कहा। इस पर टक्कर मारने वालों ने बाइक बनवाने की बात स्वीकार कर ली। इस बीच उनके छह साथी कार से वहां पहुंच गए। दोनों ओर से विवाद बढ़ गया। डंडे चलने से जहां तौफीक, वसीम, अमीन, गयादीन,मनोज व पवन घायल हो गए वहीं दूसरी ओर से गल्ला व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष, उसका भाई, व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष, उसका पुत्र सुभांशु साहू (18), हिमांशु (21), दिवांशु (23) के साथ बबलू घायल हो गए। घायल कोषाध्यक्ष व उसके परिजनों ने बताया कि वह बाइक बनवाने को तैयार थे। इसके बाद भी उन्हें बंधक बनाकर डंडों व चाकू से हमला कर घायल किया गया है।

जबकि दूसरी ओर से घायलों का कहना है कि मामला शांति से निपट गया था। लेकिन दूसरी ओर के लोग कार से वहां डंडे व राड लेकर आ गए। नशे में उन्होंने विवाद करते हुए मारपीट शुरू की है। दोनों ओर के घायलों की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *