Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:21 AM IST

बांदा। शराब के नशे में गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर मजदूर ने फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में झांका तो उसका शव फंदे से लटका मिला।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड निवासी दीपक राजपूत (28) ने मंगलवार की रात शराब के नशे में कमरे के अंदर साड़ी से छत में लगे छल्ले से फंदा लगा लिया।

चचेरे भाई ओमकार ने बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था। मंगलवार की रात भी वह नशे में घर आया था। सात माह की गर्भवती पत्नी पूजा ने उसे शराब पीने से मना किया तो उसने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद उसने घर के कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि दीपक नशे का आदी था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *