Spread the love


बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सभी का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया है।

देहात कोतवाली के भज्जू का पुरवा निवासी दीपक में शराब के नशे में मंगलवार की देर शाम गांव में जमकर उत्पात मचाया। घर में अपनी पत्नी रोशनी (22) को डंडे से पीटकर पड़ोसी के घर में घुस गया। वहां मौजूद पड़ोसी की पत्नी माया (35) को पीट दिया।

इसके बाद वह गांव में निकला तो अपनी सब्जी की बारी में जा रहे गांव के रामेश्वर (60) को डंडे से पीट डाला। घायल रामेश्वर ने बताया कि कुछ भी कहासुनी नहीं हुई थी। उसने शराब के नशे में उसे नाहक पीटा है। रामेश्वर की तहरीर पर देहात कोतवाली में आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उधर, इसी कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में मंगलवार की रात पुत्र ने अपने पिता टेरूवा (60) व मां मुन्नी (55) पर जानलेवा हमला बोल दिया। उन्हें डंडे से मारा पीटा। घायल टेरूवा ने बताया कि शराब के नशे में उसके पुत्र ने ही उन्हें मारा पीटा है। पिता की तहरीर पर आरोपी पुत्र रामहित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *