Spread the love


– मुहल्ले के लोगों ने की पुलिस से शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंगलवार को पश्चिम रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक किशोर ने एक कुत्ते को आग में जिंदा जला दिया। जबकि, इससे पहले भी वह क्षेत्र में घूमने वाले लावारिस कुत्तों पर हमला कर चुका है। मुहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है।

पश्चिम रेलवे कॉलोनी में पीछे की ओर से ढाई सप्ताह पहले एक कुतिया ने चार पपी को जन्म दिया था। फिलहाल, इनमें से तीन पपी ही अभी बचे थे। मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे कॉलोनी में ही रहने वाले 12 साल के एक बालक ने कचरे के ढेर में आग लगाकर पपी को उसमें फेंक दिया और पास खड़ा होकर उसे जलता हुआ देखता रहा। उसकी इस हरकत को मुहल्ले के कुछ लोगों ने देख लिया। लोगों ने पपी को बचाने के लिए उसे आग से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुहल्ले के लोगों ने बालक की यह हरकत उसके परिजनों को बताई। साथ ही पुलिस से भी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बालक दो कुत्तों के पैर तोड़ चुका है। उसके परिवार के लोग उसकी इन हरकतों पर बिलकुल ध्यान नहीं देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *