संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मंगलवार को सायंकाल कोतवाली अंतर्गत अदरक मंडी के सामने हुई दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत के बाद ग्राम कोटरा जबराताल और उदगुवा में सन्नाटा पसरा रहा।
मंगलवार को दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत में थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राजपुर के मजरा कोटरा निवासी अर्जुन पुत्र तोरन की मौके पर ही और उदगुवा निवासी गजराज पुत्र घनश्याम सहरिया की झांसी में उपचार के दौरान रात में मौत हो गई थी। वहीं कोटरा निवासी राजीव पुत्र रामकुमार और जबराताल निवासी अनिल रजक पुत्र बाबूलाल गम्भीर रूप से घायल हुए थे। दोनों घायलों का झांसी में उपचार चल रहा है।
दो मृतकों के शव भाई दूज के पर्व पर गांव आए और उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। मृतक परिवारों में मातम पसरा रहा । मृतक गजराज के दो पुत्र और एक पुत्री है। पिता की मृत्यु से परिजनों के सामने गम्भीर संकट पैदा हो गया है।
