लापरवाही से बाइक चलाते हुए युवक ने राहगीर में मारी टक्कर, दोनों घायल….
झांसी के समथर थाना क्षेत्र में मोठ समथर मार्ग पर स्कूटी सवार ने राहगीर में टक्कर मार दी इस घटना में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से छोटा बेलमा निवासी 55 वर्षीय श्याम करण पुत्र स्वरूप सिंह एवं स्कूटी सवार 20 बर्षीय भूरे को मोठ ट्राला सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया, जहाॅ चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार किया, इसके साथ ही श्यामकरण राहगीर की हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।
