Spread the love


उरई। दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहे युवक की बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुरा तिराहे के पास रहने वाला लकी यादव उर्फ गोपालजी (27) बुधवार देर रात अपने दोस्त अमित यादव व अभिषेक के साथ हाईवे किनारे एक होटल में खाना खाने जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक चौरसी मोड़ के पास पहुंची तभी कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां लकी को मृत घोषित कर दिया गया और दो दोस्तों का का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक लकी की मां रामश्री जिला अस्पताल में नर्स थी। अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *