Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST

चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में किसान के बगीचे में रखे सिंचाई के पाइप में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इससे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव के मजरा गजाधर का पुरवा निवासी दयाराम निषाद ने बताया कि सिंचाई के 300 पाइप बोर के पास बगीचे में रखे थे। मंगलवार की रात्रि अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे लगभग तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। इसके अलावा पीड़ित ने बताया कि पिछले वर्ष भी उसके खेत में अज्ञात लोगों ने छह बीघे की गेहूं की फसल में आग लगा दी थी।

पीड़ित ने एसडीएम से क्षति का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *