Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST

चित्रकूट। चित्रकूटधाम नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए हुए मतदान की गणना चल रही थी। वार्ड नंबर सात काशीराम नगर में भाजपा के प्रत्याशी संतोष अग्रहरि व सपा के राजा साहू के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसके परिणाम को लेकर कई बार दोनों दलों के नेताओं के बीच टकराव हुआ। भाजपा समर्थक खुद को जीता बता रहे थे। आरोप लगाया कि उन्हें पहले जीता घोषित किया गया है। सपा प्रत्याशी के साथ पहुंचे सपा नेताओं ने पूरे मतों की गिनती कराई तो उनकी तीन मतों से जीत हो गई। इसे लेकर भाजपा व सपा समर्थकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी। मतगणना स्थल के बाहर मौजूद सपा विधायक अनिल प्रधान इस मामले में धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही दुबारा मतगणना हुई तो सपा प्रत्याशी दो मत से जीता।

भोजन के लिए तरसे रिजर्व कर्मचारी

चित्रकूट। मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर कई बार सवाल उठे। यहां तक कि रिजर्व में मौजूद मतगणना कर्मचारियों को भोजन के लिए तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। कई बार मीडिया गैलरी में भी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे। कई बार माइक से उदघोषणा की गई। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *