चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर/मऊ। नगर निकाय की मतगणना शुरू होने के बाद से ही मुकाबला दिलचस्प बनने लगा। राजापुर में पहले बसपा आगे चली फिर भाजपा ने बढ़त बनाई और जीत हासिल की। मानिकपुर में पहले की राउंड से निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई और भाजपा को कभी भी आगे नहीं आने दिया। कर्वी और मऊ में भाजपा प्रत्याशियों ने हर राउंड पर अपना दबदबा बनाए रखा।
नगर पालिका चित्रकूट धाम परिषद से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता, मऊ नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी व मानिकपुर से निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी ने शुरू से ही बढ़त बना लिया था। राजापुर नगर पंचायत सीट से बसपा प्रत्याशी उमा देवी ने बढ़त बनाई। हालांकि फिर भाजपा के प्रत्याशी संजीव मिश्रा ने बढ़त बना ली।
नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका चित्रकूट धाम के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता ने पहले ही राउंड में 1122 वोट से आगे रहे। इसी तरह से तीसरे राउंड में भी 2740 वोट से वह आगे रहे। इस तरह से हुए पांचों राउंड में वह आगे रहे। मऊ नगर पंचायत सीट से भाजपा के अमित द्विवेदी पहले ही राउंड में 400 से अधिक वोटों से आगे हो गए। इसी तरह से सभी राउंड में वह आगे रहे।
मानिकपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी दो राउंडों में 1114 मतों से आगे हो गईं, जो लगातार सभी राउंडों में आगे रही। राजापुर नगर पंचायत सीट से बसपा की प्रत्याशी उमा देवी पहले राउंड में 470 वोट से आगे हो गई। जो दो राउंड तक आगे रहीं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार एक हजार वोट से बढ़त बना लिया। अंतिम राउंड में जीत दर्ज कर लिया।
