Spread the love


उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, सच्ची लगन व पक्का इरादा सफलता की कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए।

उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई का उदाहरण देकर छात्राओं से कहा कि वह उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को बताया, कहा कि यह मोदी-योगी का युग है और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत अब मजबूती के साथ खड़ा है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मीनाक्षी शुक्ला ने स्वागत संबोधन किया। एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री निर्मल तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति को आज राष्ट्र की आवश्यकता है। मां दुर्गा और रानी लक्ष्मीबाई दोनों शक्ति का रूप है और छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है।

रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के प्रत्येक विद्यालय के कक्षा 10 और 12 के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर लंबीकूद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विक्रम को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वालों छात्रों को भी सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम साही, प्रांत छात्रा प्रमुख अरुणा दुबे, स्वागत अध्यक्ष मीनाक्षी शुक्ला, विभाग संयोजक चित्रांशु सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र यादव, दीपक उपाध्याय, नमोनारायण आदि मौजूद रहे।

कालपी। लखनऊ से उरई जाते वक्त बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार पर पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान की अगुवाई में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत हुआ। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी।

कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में संगठित होकर कार्य करें ताकि तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बने। इस दौरान भोलायादव, दिग्विजय सिंह, प्रीति जादौन, मोनू कोष्ठा, अरविंद सिंह राठौर, देवेंद्र गुप्ता, कोमल सिंह व सुबोध द्विवेदी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *