Spread the love



कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ने लगा है। मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (WTI क्रूड) 77.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. इसी का नतीजा है कि देश के कई राज्यों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, कुछ राज्यों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में मामूली कमी आई है। आज ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है.

इस बीच कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। वैसे भी भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें बदल जाती हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये और डीजल की कीमत में 97 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. राजस्थान, त्रिपुरा, हिमाचल में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं.

महानगरों में क्या है लेटेस्ट रेट?

दिल्ली: डीजल-90.08 और पेट्रोल 96.72
मुंबई: डीजल-94.27 और पेट्रोल 106.31
कोलकाता: डीजल-106.03 और पेट्रोल 92.76
चेन्नई: डीजल-94.33 और पेट्रोल 102.74
नोएडा: डीजल-89.75 और पेट्रोल 96.58
गाजियाबाद: डीजल-89.75 और पेट्रोल 96.58
पटना: डीजल-94.86 और पेट्रोल 108.12
लखनऊ: डीजल-89.76 और पेट्रोल 96.58



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *