Spread the love



नवंबर में त्योहारी सीजन के बाद दिसंबर भी बैंकों की छुट्टियों से भरा रहने वाला है। दिसंबर महीने में अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. दिसंबर 2023 में कुल 17 दिनों की बैंक छुट्टियां रहेंगी।

दिसंबर 2023 में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

1 दिसंबर 2023 : इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस के चलते अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
10 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 दिसंबर 2023 : इस दिन रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के चलते मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *