Spread the love


husband beat wife and lover with iron rod Chitrakoot

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में घर में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने दोनों को लोहे की राॅड से लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कर्वी कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह सोमवार को भीठी मझीवां थाना बिसंडा बांदा में रिश्तेदार के यहां गया था। शनिवार की सुबह घर में लौटा।

उसने घर के पास एक युवक को पत्नी के साथ देखा। वह अंदर गया तो युवक नहीं दिखा। पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि कोई नहीं है। पत्नी से खाना मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर वह घर के दूसरे कमरे की ओर गया तो घर के अंदर कंडे के ढेर (उपले) में अचानक कंडा गिरा तो पति को शक हुआ। इस दौरान वहां से एक युवक निकला और भागने लगा। इस पर पति ने पत्नी और प्रेमी को कमरा बंद कर पकड़ लिया और लोहे की राॅड से सिर पर वार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *