Spread the love


Dev Diwali, Ramghat lit up with countless lamps in Dharmanagari, people from UP-MP arrived in large numbers

दीप जलाते भक्तगण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देव दिवाली पर्व में धर्मनगरी चित्रकूट में शाम को मंदाकिनी नदी में यूपी व एमपी क्षेत्र में एक साथ हजारों दिए जलाए गए। इससे मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। रात्रि में दीपों से मंदाकिनी की गोद ऐसी टिमटिमा उठी जैसे आसमान से आकाश गंगा जमीन पर उतर आई हो।

देव दिवाली पर्व में प्रति वर्ष शाम को नगर पालिका चित्रकूट धाम व एमपी क्षेत्र में नगर परिषद चित्रकूट की तरफ से रामघाट में एक साथ हजारों की संख्या में दिए जलाए गए। इस वर्ष भी मंदाकिनी नदी के दोनों तरफ स्थित रामघाट व भरत घाट में हजारों दिए जलाए गए।

इसमें मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। महिलाएं, बच्चे अपने परिवार के साथ रामघाट का नजारा देखने पहुंचे और दीपों को जलाने का कार्य किया। इस दौरान युवक-युवतियों ने सेल्फी भी ली। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *