
पूर्व सांसद से बात करते पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने धरना प्रदर्शन का दिया। मामले में एसओ, भरतकूप को लाइन हाजिर का आश्वासन देकर सीओ लाइन से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूर्व सांसद ने थाना अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग रखी है।
बता दें कि बेकाबू डंपर ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप कस्बे के पास एक स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने भरतकूप थाने के दरोगा इमरान को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के वीरा निवासी हिमांशु मिश्रा (22) बृहस्पतिवार को तड़के लगभग चार बजे जमालपुर देहात कोतवाली बांदा निवासी रामभवन (23) के साथ स्कार्पियो से भरतकूप जा रहे थे। वह नेशनल हाईवे के भरतकूप कस्बा के एक टायर एजेंसी के पास पहुंचे, तो सामने से तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी।
