Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

मौरावां। थानाक्षेत्र के झुलऊ गांव में शुक्रवार रात कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद सुनार समुदाय के ही दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

झुलऊ गांव निवासी शिव सहाय सोनी उर्फ पुत्तू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के सामने सहन की भूमि ग्रामसभा की है। भूमि पर बंद पड़ा कुआं कुएं के आसपास की भूमि पर पड़ोसी हरिश्चंद्र सोनी ने कब्जा कर रहे हैं। शुक्रवार रात भूमि पर खड़ी एक कार को हटाने की बात कही तो वह मारपीट के लिए तैयार हो गए।

हरिश्चंद्र ने पुत्र सुंदर सोनी, सरवन सोनी, गिरधारी सोनी, राजन सोनी व अभिषेक के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारा पीटा। बचाने में भाई बचोले को भी पीट दिया। दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र सोनी ने तहरीर में बताया कि कार को पड़ोसी शिव सहाय, कपिल, बचोले, वैभव, प्रियांशु जबरन हटवा रहे थे।

विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बचाने में बेटे सतीश व राजन को भी पीट दिया। एक पक्ष के घायल सतीश को सीएचसी मौरावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *