जालौन। अब शादी विवाह का सीजन का चुका है। ऐसे में खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। बाजार में उमड़ रही भीड़ और वाहनों के आवागमन से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में घंटों लगने वाले जाम से नगर के लोग परेशान होते हैं।
नगर में बाजार में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही ई रिक्शा व ऑटो भी सड़क पर दौड़ते नजर आते हैं। इसके अलावा फुटपाथ पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है और बाजार में ठेले, ठिलिया पर फल व सब्जी आदि की बिक्री होती है। नगर के मुख्य बाजार के रास्ते की चौड़ाई लगभग 40 फीट है। जिसमें भी 20 फिट रास्ते के दोनों ओर से अवैध तरीके से सब्जी व फल के ठेले ठिलिया के अलावा फुटपाथ पर भी कुछ दुकानदार कब्जा किए हैं। खाली पड़ी जगह में बाजार में खरीदारी करने वाले वाले लोग अपनी बाइक आदि खड़ी कर देते हैं। ऐसे में वाहनों के आवागमन के लिए काफी कम जगह बचती है। अतिक्रमण के चलते बाजार में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। सब्जी मंडी, पुराना बिजलीघर, तहसील रोड, कांजी हाउस, झंडा चौराहा के चारों ओर, लगभग दिन भर ही जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने से कई बार अतिक्रमणकारियों और वाहन चालकों के बीच लड़ाई झगड़े की भी नौबत आ जाती है।
नगर में पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है। यही कारण है कि बाजार में वाहनों की भीड़ बनी रहती है। ऐसे में नगर के मध्य में स्थित पुराना बस स्टैंड को पार्किंग स्थल के लिए चुना जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद प्राइवेट बसों का अंदर आना बंद हो गया है तथा इक्का दुक्का बसें ही रात में खड़ी होती है। पहले यहां फुटकर सब्जी मंडी स्थापित करने की योजना थी लेकिन दुकानदारों का सहयोग न मिलने के कारण यह योजना खटाई में पड़ चली है। अगर स्थानीय प्रशासन चाहे तो इस स्टैंड का प्रयोग पार्किंग के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा ठेले ठिलिया वालों को मुरली मनोहर तालाब अथवा पुराना सरकारी अस्पताल मैदान में स्थापित किए जाने की भी चर्चा चली थी लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चली गई।
स्टेट बैंक से पानी की टंकी तक, बस स्टैंड से झंडा चौराहा तक, पुराने बिजली घर से नाना महाराज के मंदिर से आगे फाटक तक, पुलिस चौकी के नीचे फुटकर सब्जी मंडी, काली माता मंदिर से सरस्वती माता मंदिर के पास तक, छोटी माता मंदिर से झंडा चौराहा तक, शराब के ठेके वाली गली में डॉ. साहनी के अस्पताल तक, प्रेसवाली गली में सब्जी मंडी तक।
फुटकर सब्जी मंडी, कांजी हाउस स्टेट बैंक, तहसील परिसर, मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, सीएचसी, झंडा चौराहा, देवनगर चौराहा, चुर्खी रोड।
