Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी की चाल एक बार फिर पटरी से उतर गई है। यह ट्रेन घंटों की देरी से चल रही है। इससे कानपुर, लखनऊ की ओर आने-जाने वाले कर्मचारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

झांसी से चलने वाली इंटरसिटी चिरगांव, मोंंठ, एट, उरई, पुखरायां, कालपी, गोविंदपुरी, कानपुर व उन्नाव स्टेशन पर ठहराव लेते हुए लखनऊ पहुंचती है। लखनऊ से इसके चलने का समय शाम 4.40 बजे है, परंतु शनिवार को यह दो घंटे और रविवार को सवा घंटे की देरी से चली। शुक्रवार को यह गाड़ी सवा चार घंटे की देरी से झांसी आई थी, जबकि शनिवार को पौने दो घंटे की देर से यहां पहुंची थी। इसके अलावा यहां से भी यह गाड़ी लगातार देरी से चल रही है। रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कतिपय कारणों से गाड़ी विलंबित हो जाती है। इसका समय लगातार सुधारा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *