Spread the love



बैंक से जुड़ा कोई भी काम जल्दी निपटा लें, क्योंकि दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक। साल के आखिरी महीने में हड़ताल, सप्ताह की छुट्टियों और महत्वपूर्ण दिनों के कारण सिर्फ 13 दिन ही बैंकों में कामकाज हो सकेगा (Bank Hallowed Dec 2023). ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने दिसंबर में छह अलग-अलग दिनों में विभिन्न बैंकों में हड़ताल की घोषणा की है। तो तुरंत बैंक पहुंचें और अपना काम पूरा करें। यहां देखें दिसंबर 2023 में कब बंद रहेंगे बैंक…

दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे Bank

01 दिसंबर- अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी।

03 दिसंबर- रविवार

04 दिसंबर- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के चलते गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

09 दिसंबर- महीने का दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

10 दिसंबर- रविवार

12 दिसंबर- मेघालय में स्थानीय छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

13-14 दिसंबर- सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 दिसंबर- रविवार

18 दिसंबर- मेघालय में बैंकों में अवकाश

19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य के बैंक बंद रहेंगे।

23 दिसंबर- महीने का चौथा शनिवार

24 दिसंबर- रविवार

25 दिसंबर- क्रिसमस की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर- क्रिसमस समारोह की वजह से मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में बैंक की छुट्टियां रहेंगी।

27 दिसंबर- नगालैंड में बैंक की छुट्टी

30 दिसंबर- योगियों नगवा की वजह से मेघालय में बैंक बंद

31 दिसंबर- रविवार

बैंक हड़ताल की वजह से 6 दिन की छुट्टियां

04 दिसंबर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की हड़ताल

05 दिसंबर- बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया की हड़ताल

06 दिसंबर- केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हड़ताल

07 दिसंबर- इंडियन बैंक और यूको बैंक की हड़ताल

08 दिसंबर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की हड़ताल

11 दिसंबर- सभी निजी बैंक हड़ताल के चलते बंद रहेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *