Spread the love


सर्दी के मौसम में अपराधिक वारदात को रोकने के लिए एसपी ने बनाई रणनीति, थानेदारों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मध्य प्रदेश के जनपद क्षेत्र के बदमाश सर्दी के मौसम में जिले की सीमा में दाखिल होकर यहां आपराधिक वारदात को अंजाम न दे सके। इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने विशेष रणनीति तैयार की है। जिसमें बॉर्डर से सटे थाना पुलिस सीमा पर नाकेबंदी तो करेगी ही। पुलिस की टीम सीमा पर रात को पहुंचकर रेंडम चेकिंग अभियान भी चलाएगी।

जनपद की सीमाएं मध्य प्रदेश की सीमा से चारों ओर से मिलती है। इस कारण बदमाश जनपद में आकर आपराधिक वारदात को अंजाम देकर एमपी में चला जाता है। अब इनको रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने एक विशेष रणनीति तैयार की है। जिसके तहत एमपी सीमा से लगने वाले थाना की पुलिस बॉर्डर पर बैरियर लगाएगी और चैकिंग अभियान चलाएगी। इतना ही नहीं थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस के अधिकारी सीमा पर पहुंचकर रेंडम चेकिंग अभियान चलाएगी। साथ ही समीपवर्ती एमपी थाना पुलिस से सामजस्य स्थापित कर बदमाशों के बारे में जानकारी लेकर उनकी सूची और क्रियाकलापों के बारे में जानकारी एकत्रित करेगी। इतना ही नहीं बार्डर के जरिए होने वाले अवैध करोबार को रोकने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करेगी। कोई भी जानकारी या सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेगी। एसपी ने एमपी बार्डर से लगने वाले सभी थाना-कोतवाली पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है।

एमपी पुलिस से तालमेल बनाकर वांछितों को तलाश करेगी पुलिस

चारोें से एमपी सीमा से घिरे होने के कारण जिले के वांछित अपराधी मध्य प्रदेश में भाग गए। इसके लिए एसपी के निर्देश पर समीपवर्ती एमपी थाना पुलिस से बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा और जनपद के वांछितों की सूची देते हुए इन्हें गिरफ्तार करवाने में सहयोग कराया जाएगा।

गैर जनपद के बदमाश जिले में अपराधिक वारदात न कर सके, इसके लिए एमपी सीमा पर वैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। रात के समय पुलिस सहित अधिकारी मध्य प्रदेश की सीमा पर रेंडम चेकिंग करेंगे। समीपवर्ती एमपी पुलिस से तालमेल बनाकर जिले के वांछितों के बारे में जानकारी ली जाएगी।

मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *