Spread the love


मऊ (चित्रकूट)। महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ के प्रबंध कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. मुन्नूलाल (आईएएस ) के जन्मदिन पर पुरातन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पुरातन छात्रा पूजा शुक्ला, रामकृष्ण, राजनाथ, रत्नावली, सुभाष, प्रिया सिंह, शिवकुमार त्रिपाठी, आदर्श, दिव्या निगम, सुमन देवी,जयराम, रीतू देवी, गीता देवी,राहुल देवी, मानसी देवी, मनीषा, बबीता, उर्मिला, मानसी, अंवेषिका सहित अन्य छात्रों को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

मंत्री ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं के हित में कई योजनाएं चला रही है। छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है। महाविद्यालय मेंं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। महाविद्यालय के कमेटी प्रबंधक सुंदर लाल सुमन ने महाविद्यालय की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि शिक्षकोंं की कमी है। मंत्री ने निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महाविद्यालय कमेटी के अध्यक्ष डॉ. उमा जयसवाल, प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, पंकज कुमार व प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *