Spread the love


मऊ (चित्रकूट)। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला की मौजूदगी में तहसील सभागार मऊ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील के जोरवारा हल्का लेखपाल फूलचंद की चकरोड की माप न करने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि लेखपाल को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए।

डीएम ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमे मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने गत संपूर्ण समाधान दिवस की समस्याओं के निस्तारण गुणवत्ता की भी जांच की। इस अवसर पर एसडीएम मऊ राकेश कुमार पाठक, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, सीओ जयकरन सिंह, तहसीलदार विजय यादव, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबास चंद्र, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, बीएसए लव प्रकाश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार विवेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

55 फरियादियों की समस्याएं आई

राजापुर। तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम प्रमोद झा व सीओ निष्ठा उपाध्याय की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान 55 फरियादियों की समस्याएं आईं। जिसमें मौके पर छह मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व संबंधी मामले अधिकतर आए। इस मौके पर तहसीलदार फूलचंद यादव, नायब तहसीलदार राजीव कुमार, ईओ बीएन कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक सरधुआ गिरेंद्र सिंह, चकबंदी अधिकारी अनंत सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी महेंद्र सिंह आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *